फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर्णा ने फतह की सबसे ऊंची चोटी, सात शिखरों पर तिरंगा फहराने वाली पहली आईपीएस बनी

Mon, 01 Jul 2019 07:40 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/लखनऊ
विज्ञापन
आईपीएस अपर्णा कुमार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) देहरादून में तैनात यूपी कॉडर की आईपीएस अपर्णा कुमार ने दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी भी फतह कर ली है। शनिवार को अपर्णा ने 20310 फुट ऊंचे दुनिया के सातवें सबसे ऊंचे शिखर अलास्का के माउंट डेनाली पर तिरंगा और यूपी पुलिस का झंडा फहराया।

विज्ञापन


दुनिया की सात चोटियों पर पहुंचने वाली अपर्णा कुमार देश की पहली अधिकारी हैं। सिविल सर्वेंट के किसी सदस्य ने अब तक यह कारनामा नहीं किया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का स्थित माउंट डेनाली की चोटी पर अपर्णा ने शनिवार को सुबह आठ बज कर दस मिनट पर कदम रखा। माउंट डेनाली अमेरिका का सबसे ऊंचा पर्वत है। इस चोटी को वह तीसरे प्रयास में फतह कर सकीं। माइनस 40 डिग्री तापमान में 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा को चीरते हुए वह अनुमानित समय से लगभग 10 दिन पहले ही पहुंच गईं।

इससे पहले 2017 और 2018 में मौसम खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि के लिए अपर्णा कुमार को बधाई दी है। अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराने का है। इसके लिए वह अप्रैल 2020 में सफर शुरू करेंगी। मूल रूप से कर्नाटक के शिमांगो की रहने वाली अपर्णा कुमार यूपी कॉडर में 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


अपर्णा इससे पहले दुनिया की शीर्ष छह चोटियों को भी फतह कर चुकी हैं। इसमें एशिया का माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के तनजानिया का माउंट किलिमंजारो, यूरोप की एलब्रस, इंडोनेशिया की कांर्सटेंज पिरामिड, अंटार्किटा की विनसन मैसिफ और दक्षिण अमेरिका की माउंट एंकोकागुआ को फतह कर चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें