मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को हटा कर डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। बताया जा रहा है कि एक महिला से अभद्रता की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अनूप को कानपुर से हटाने का निर्देश दिया था।
अूनप के स्थान पर डीजीपी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था के पद पर तैनात प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। प्रमोद 2015 बैच के अधिकारी हैं।
इनके अलावा 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी किरीट हरिभाई राठौर को पुलिस मुख्यालय में एसपी क्राइम के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले इनका स्थानांतरण एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई आगरा के पद पर किया गया था, जिसे संशोधित किया गया है।