फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो आईपीएस व तीन पीसीएस अफसरों के तबादले

Mon, 21 Sep 2020 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी में प्रदेश सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस व तीन पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। सोमवार को सोनम कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर का कार्यभार सौंपा गया है। इसके पहले वह अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


वहीं, आईपीएस आदित्य लांग्हे को अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी के पद पर भेजा गया है। वह अभी तक अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इसके अलावा, प्रदेश में तीन पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी व दो डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं। राजस्व परिषद से संबद्ध राजकुमार द्विवेदी को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) बनाया गया है। जौनपुर में विधानसभा का एक उपचुनाव प्रस्तावित है।

उप जिलाधिकारियों में सदानंद गुप्ता को बुलंदशहर से फिरोजाबाद, आशीष कुमार सिंह को रायबरेली से बुलंदशहर व मंजूर अहमद को फिरोजाबाद से राजस्व परिषद स्थानांतरित किया गया है। इन अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती का कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें