फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच: केएल राहुल की जगह पूरन बने लखनऊ के कप्तान, फिटनेस पर नए सिरे से उठ सकते हैं सवाल

Sat, 30 Mar 2024 10:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow Supergiants: पंजाब और लखनऊ के बीच इकाना स्टेडियम में हुए इस मैच में केएल राहुल ने लखनऊ सुपरजायंट्स टीम की कप्तानी नहीं की। इससे कई सारे सवाल उठ खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलकर 199 रन बनाए। - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। केएल राहुल ने इस मैच में लखनऊ की कप्तानी नहीं की। मुकाबले में टास के लिए निकोलस पूरन के उतरते ही यह तय हो गया कि लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए केएल राहुल आज टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। मुकाबले में उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


ऐसे में विकेटकीपर की भूमिका क्विंटन डिकॉक ने निभाई। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। बताते चले आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले राहुल एनसीए से फिटनेस प्राप्त करने के बाद टीम से जुड़े थे। आईपीएल के पहले मुकाबले में राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई।

एलएसजी ने पंजाब को दी 200 रन की चुनौती
आईपीएल के 11वें मैच में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए। लखनऊ की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 54 रन, निकोलस पूरन ने 42 रन और अंत में क्रुणाल पंड्या 22 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब की ओर से चार ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मैच में लखनऊ की ओर से केएल राहुल की जगह निकोलस पूरन ने कप्तानी की। मुकाबले में राहुल का इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया। पूरन ने टॉस के दौरान बताया कि राहुल अभी चोट के बाद लौटे हैं इसलिए मैनेजमेंट चाहता है राहुल आराम से वापसी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें