आईपीएल में संभावित विजेता टीम पर दांव को ‘लगाया’ और कमजोर टीम पर लगे दांव को ‘खाया’ कहते हैं। एसटीएफ के हत्थे चढ़े सट्टा किंग संजय मिश्रा ने सट्टे के कोड के साथ अन्य राज उगले।
एसटीएफ के सीओ आलोक सिंह के मुताबिक, आईपीएल पर सट्टा लगवाते पकड़े गए संजय मिश्रा ने खुलासा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टे का खेल चलता है। बुकी द्वारा रिलायंस सीडीएमए फोन उपलब्ध कराया जाता है।
इसे डिब्बा फोन कहते हैं। दिल्ली में बैठा बुकी एक साथ सैकड़ों लाइनों को संचालित करता है। इंटरनेट के जरिये भाव लेकर सामूहिक रूप से डिब्बा फोन पर प्रसारण करता रहता है। सट्टे का भाव सट्टेबाजों को बताकर दांव लगवाया जाता है।