साक्षात्कार के घोषित कार्यक्रम के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी कोविड-19 पॉजिटिव होने या प्रोटोकॉल पालन की वजह से उपस्थित नहीं हो पा रहा है तो उसे इसका साक्ष्य सहित कारण बताते हुए आयोग को जानकारी देनी होगी। ऐसे सभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 24 दिसंबर को एक बजे से होगा।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल शैक्षिक अभिलेख व छाया प्रतियां साथ लाने को निर्देशित किया गया है। आयोग उनका गहनता से परीक्षण कराएगा।