फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशः फैसले के मद्देनजर कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, सुरक्षा बल अलर्ट

Sat, 09 Nov 2019 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चंद्रभूषण सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील जिलों में रात 12:00 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सेवाओं पर अगले 24 घंटे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में कानपुर में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अलीगढ़ के डीएम ने भी इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि  24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।  इस बारे में आगे का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा। 

सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान 3 दिनों के लिए बंद कर दिये गए हैं। भूषण ने कहा कि सभी जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी यहां है, हमने सरकार से एक और कंपनी मांगी है। हम सभी अलर्ट हैं।
विज्ञापन


इस बीच मुरादाबाद के आईजी रमित शर्मा ने कहा है कि अभी सब सामान्य है। हमने सुरक्षा बलों और संबद्ध विभागों को सवेरे मुस्तैद रहने को कहा है। उम्मीद करते हैं कि सब ठीक होगा। हम सोशल मीडिया पर भी नजरें रखे हुए हैं ताकि अफवाह फैलाने वालों और भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें