फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : 46 थानों व पुलिस महकमे के भवनों के इंटरनेट कनेक्शन कटे, डोंगल से चला काम

Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
no internet
विज्ञापन
भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने से लखनऊ के कई थानों व महकमे के भवनों पर भी असर पड़ा। यहां 46 थानों व पुलिस भवन में इंटरनेट का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया। कई थाना व भवनों में डोंगल से इंटरनेट सेवाएं ली गईं। इसके चलते ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कई काम बाधित हो गए। 
विज्ञापन


हालांकि, सीसीटीएनएस में ऑफलाइन भी काम होने से ज्यादा असर नहीं पड़ा। बीएसएनएल के पीजीएम अभय राज ने बताया कि राजधानी में थानों और पुलिस से संबंधित भवनों में से सिर्फ 11 जगह पर इंटरनेट सेवाएं चालू हैं। शेष जगह पर सेवाएं बाधित हैं। 

चूंकि, मामला सरकारी विभाग से जुड़ा है इसलिए अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर भी कनेक्शन फिर से जोड़कर इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा सकती हैं। उधर, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारियों को भुगतान करा दिया गया है। जल्द सभी थानों और भवनों में इंटरनेट सेवाएं चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें