फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में इंटरनेशल क्रिकेट का रास्ता साफ

Sat, 09 Nov 2013 08:49 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन


आवास विभाग ने इसके लिए तीन विकल्पों का सुझाव तैयार करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था, जिसमें पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने की सहमति लगभग मिल गई है।

उधर, खेल विभाग ने स्टेडियम बनाने के लिए 128.36 एकड़ जमीन आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को देने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है।

राजधानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की कवायद चार वर्ष पहले शुरू हुई थी लेकिन हर बार इसमें कोई न कोई अड़चन आती रही।

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने कुछ माह पहले भी पीपीपी मॉडल पर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन इसमें जमीन का बड़ा क्षेत्रफल प्राइवेट पार्टनर को देने संबंधी प्रस्ताव के चलते मामला लटक गया था।
विज्ञापन


इसके बाद आवास विभाग ने तीन विकल्पों के आधार पर प्रस्ताव तैयार करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा। इसमें पीपीपी मॉडल पर स्टेडियम बनाने पर लगभग सहमति बन गई है। अब इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें