फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के ‘मोहम्मद शाह रंगीला’

Thu, 27 Feb 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महकमे के एक आला अधिकारी का मिजाज खासा रंगीला है। इसी वजह से वे चर्चा में भी बने रहते हैं।
विज्ञापन


जब कभी सही पद पर बैठे तो दावतों व कार्यक्रमों का दौर शुरू हो जाता है। उनके शायराना मिजाज की झलक उनसे बात करने में ही मिल जाती है।

ऐसे में उनके मिजाज के कई मातहत और अन्य लोग भी उनसे जुड़ने में पीछे नहीं रहते। आला अधिकारी के पास मौजूदा समय में ऐसे ही तमाम लोगों की भीड़ बनी रहती है।
विज्ञापन


साहब भी अपनी तबीयत की वजह से उनके साथ खासा समय बिता देते हैं।

ऐसे में मायूसी उनको होती है जो काम के सिलसिले में साहब से मिलने का इंतजार करते रहते हैं या जो मातहत सरकारी काम निपटाने के लिए साहब के दस्तखतों का इंतजार करते थक जाते हैं।
विज्ञापन


इसी वजह से मातहतों ने अपने अफसर का नाम मोहम्मद शाह रंगीला रख दिया है।

महकमे के अफसरों में भी वे इसी नाम से जाने जाते हैं। बात और है कि आला हाकिम को इस बात की जानकारी नहीं कि उनकी शोहरत क्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें