फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: इंटर के छात्र ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 08 Jun 2019 03:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में चिनहट के कमता स्थित बसंत विहार निवासी इंटर के छात्र अभय राघव (18) ने कमरे में बृहस्पतिवार देर रात फांसी लगा ली। उसका शव शुक्रवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से लटकता मिला। कमरे में मिली डायरी में छात्र ने सुसाइड नोट लिखा था।

विज्ञापन


पुलिस डायरी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर, कैंट इलाके के कमांड एरिया में रहने वाले सैनिक की साली कीर्ति दत्ता चौहान (18) ने शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। वह दस दिन पहले गर्भवती बहन की देखभाल करने आई थी। कीर्ति हाईस्कूल की छात्रा थी।

कमता चौकी प्रभारी जय प्रकाश यादव के मुताबिक, संजय राघव के बेटे अभय ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार सुबह काफी देर तक अभय कमरे से नहीं निकला तो परिवारीजन जगाने गए। कई बार आवाज लगाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांका तो उसका शव पंखे से लटकता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार थी कीर्ति

डेमो
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेज दिया।पिता संजय के मुताबिक, अभय कुछ दिनों से गुुमसुम था। उसने बातचीत भी करनी कम कर दी थी। इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया होगा। वहीं, चौकी प्रभारी जयप्रकाश के मुताबिक, कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें अभय ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। परिवार में मां किरण और एक बहन हैं।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक कैंट रंजना सचान के मुताबिक, महाराष्ट्र के यवत माल निवासी दत्ता चौहान की बेटी की शादी सैनिक अनिल के साथ हुई है। अनिल की पत्नी गर्भवती है। उसकी देखभाल के लिए साली कीर्ति दत्ता चौहान को दस दिन पहले लखनऊ लेकर आया था। शुक्रवार सुबह अनिल की पत्नी नहाने गई। इस दौरान कीर्ति ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, कीर्ति मानसिक रूप से बीमार थी। वहीं, सेना के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें