फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय समुदायों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ें : दीपा रंजन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की सामान्य परिषद की बैठक
विज्ञापन
लखनऊ। जनजातीय समुदायों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, संस्थान की गतिविधियों व उपलब्धियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश की लोक एवं जनजातीय संस्कृति से जुड़ी विलुप्त प्राय धरोहरों पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन, लोक औषधीय पारंपरिक ज्ञान एवं अन्य पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत का व्यवस्थित प्रलेखन, संरक्षण एवं संग्रहण के लिए भी और काम किया जाए।
विज्ञापन


यह सुझाव उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की सामान्य परिषद की बैठक में संस्कृति विभाग की विशेष सचिव दीपा रंजन ने दिए। संस्कृति निदेशालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक सक्रिय, प्रभावी तथा परिणामोन्मुख बनाया जाए।
संस्कृति विभाग के सभी संस्थानों व अकादमियों के साथ बेहतर समन्वय कर संयुक्त रूप से सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का काम करें। बैठक में संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी, डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी अध्यक्ष भारतेंदु नाट्य अकादमी, प्रो. जयंत खोत अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, डॉ. राजेश अहिरवार सहायक निदेशक संस्कृति निदेशालय, डॉ. विनय कुमार सिंह निदेशक राज्य संग्रहालय, डॉ. कुमुद सिंह आदि उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की सामान्य परिषद की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें