मुकाबले के दौरान भिड़ते यूपी पुलिस और लखनऊ फॉल्कंस के खिलाड़ी।
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को चौक स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस क्लब ने यूपी पुलिस को 1-0 से जबकि दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व ने एलडीए आशा क्लब को 3-1 से हराया।
दिन के पहले मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस और यूपी पुलिस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई हमले किए लेकिन पहले हाफ में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में लखनऊ फॉल्कंस ने खेल पर पकड़ बनानी शुरू की। 48वें मिनट में अकील ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस एक गोल की बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए लखनऊ फॉल्कंस ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व ने एलडीए आशा क्लब के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। टीम की ओर से अयान ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 42वें मिनट में अयान ने दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में 53वें मिनट में वीर ने गोल कर स्कोर स्कोर 3-0 कर दिया। एलडीए आशा क्लब की ओर से 54वें मिनट में प्रियांशु ने गोल कर अंतर कम करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका। इस तरह टेक्ट्रो रिजर्व ने मुकाबला 3-1 से जीत लिया।