फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षण कार्य में रुचि न लेने वाले अनुदेशक निदेशालय से होंगे संबद्ध

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते अपर निदेशक।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में तैनात ऐसे अनुदेशक जिनसे शिक्षण कार्य नहीं लिया जा रहा है और न ही प्रधानाचार्य के पास कोई कार्य रिपोर्ट है। उन्हें राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के निदेशालय दफ्तर में संबद्ध किया जाएगा। शनिवार को परिषद के अपर निदेशक राजेंद्र प्रासाद ने आईटीआई के निरीक्षण के दौरान यह आदेश दिया।
विज्ञापन




अपर निदेशक ने निरीक्षण के दौरान अनुदेशक की कार्य प्रणाली के बारे में भी पूछा। उन्होंने बताया कि यहां शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। ज्यादातर ऐसे शिक्षक हैं जिनके पास दिन की कोई रिपोर्ट नहीं है। अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों के जाने से परिसर में उपस्थिति नहीं रहती है।



छात्रों के न होने से अनुदेशक खाली रहते हैं। उन्हें विशेष ट्रेनिंग देकर किसी अन्य संस्थान से जोड़ा जाए। इससे पहले अनुदेशक व निदेशालय की टीम ने परिसर में टाटा के सहयोग से संचालित आईटीआई ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाएं बेहतर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें