कथा के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।
लखनऊ। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। यह भजन जब कथा वाचक डॉ. योगेश व्यास ने गाया तो ठाकुरगंज के परशुराम मंदिर में मौजूद सभी भक्त झूम उठे। अवसर था श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव का। आचार्य द्रोण विचार संस्थान ओर से लक्ष्मीबाई तिराहे के पास परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। शनिवार को कथा वाचक डॉ. योगेश व्यास ने समुद्र मंथन, वामन अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कथा सुनाई। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।