फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बच्चे पीते हैं कॉम्प्लान तो पढ़ें जरूरी खबर

Sun, 14 Jun 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और परिवार को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व (न्यूट्रिशियस सप्लीमेंट्स) मुहैया कराने का दावा कर बेचा जा रहा कॉम्प्लान भी सुरक्षित नहीं है। शनिवार को निशातगंज में एक दुकान से खरीदे गए कॉम्प्लान में कीड़े निकले।
विज्ञापन


शिकायत पर पहुंचे एफएसडीए के अफसरों ने जांच कराने के लिए कॉम्प्लान के पैक को सील कर दिया। लैब रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, कॉम्प्लान की निर्माता कंपनी हेंज के मुंबई स्थित प्रशासनिक मुख्यालय व उत्तराखंड के उधमपुरनगर स्थित निर्माता इकाई को ई-मेल से नोटिस भेजकर संबंधित बैच के कॉम्प्लान के उत्पादन और सप्लाई के बारे में जवाब-तलब किया गया है।

छन्नीलाल चौराहा महानगर के आशा अपार्टमेंट निवासी तनीशा सिघानी ने नौकर से शनिवार सुबह कॉम्प्लान का पैकेट मंगाया था। नौकर इसे निशातगंज की किसी दुकान से खरीद कर लाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऊपरी सतह पर तैरते नजर आए कीड़े

दोपहर में तनीशा ने दूध से भरे गिलास में कॉम्प्लान मिलाया तो ऊपरी सतह पर छोटे-छोटे कीड़े तैरते नजर आने लगे। परिवारीजनों ने इसकी जानकारी एफएसडीए के अफसरों को दी। पूछताछ में परिवारीजन ने बताया कि कॉम्प्लान नौकर ले आया था। नौकर के छुट्टी पर चले जाने के कारण यह नहीं पता चला सका कि उसे किस दुकान से खरीदा गया था।

फरवरी का बना था कॉम्प्लान
फूड सेफ्टी अफसर बसंत गुप्ता के अनुसार कॉम्प्लान के जिस पैकेट में कीड़े निकले, वह फरवरी 2015 का बना हुआ था। कॉम्प्लान का बैच नंबर एनएटी जी 23033ए 2/15 है।

जांच-पड़ताल के लिए होगी सैंपलिंग
विभाग के डीओ जेपी सिंह ने बताया कि कॉम्प्लान के जिस बैच में शिकायत पाई गई है उसकी सघन जांच-पड़ताल के लिए डिस्ट्रीब्यूटरों के यहां सैंपलिंग कराई जाएगी। साथ ही कंपनी से भी जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलते ही जांच टीम आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें