फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बनी इनोवा, सवार थे सात लोग

Sun, 29 May 2016 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद के पटरंगा थानाक्षेत्र के बाकरपुर गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा कार पेड़ में जा टकराई जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के बाकरपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

ये कार लखनऊ से फैजाबाद की तरफ जा रही थी अचानक इसका अगला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई इसके बाद हाईवे के किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई और इसमें आग लग गई।
विज्ञापन

शीशा तोड़कर न‌िकाले गए घायल - फोटो : amar ujala
कार को दुर्घटनाग्रस्त देखकर गांव के लोगों ने शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। कार में चार पुरुष और तीन महिलाएं थीं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 

चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं शहनाज बानों (26), इमामुलहक (27) को डाक्टरों जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया। वहीं मोहम्मद अली (10) का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गोपालगंज बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग दिल्ली से शहनाज बानो की नंद के अंतिम संस्कार के लिए गोपालगंज जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें