फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट ने बचाई 180 यात्रियों की जान

Mon, 17 Jul 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंडिगो एयरलाइंस की बंगलूरू जा रही फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस एयरपोर्ट पर लैंड कराया, जिससे 180 यात्रियों की जान बच सकी।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से बंगलूरू  भेजा गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-541 रविवार सुबह 6.05 बजे रवाना हुई।

टेक ऑफ के तुरंत बाद हवा में एक पक्षी विमान से टकरा गया। सूत्रों की मानें तो पक्षी डैनों से टकराया था, जिससे हुए कंपन से गड़बड़ी की आशंका पैदा हुई। पायलट ने हादसे से बचने के लिए विमान को वापस अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड कराने की अनुमति एटीसी से मांगी।
विज्ञापन


उधर, अमौसी एयरपोर्ट पर विमान से पक्षी टकराने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा केसभी इंतजाम कर लिए गए। कुछ देर बाद विमान की सकुशल लैंडिंग के बाद यात्रियों व एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन

हादसे की आशंका से सहमे पैसेंजर

डेमो - फोटो : demo pic
इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइटों से बंगलूरू रवाना किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से लखनऊ से बंगलूरू के लिए तीन फ्लाइटें रवाना होती हैं। 6ई-769 सुबह सवा छह बजे और 6ई-423 सुबह 10.40 बजे बंगलूरू जाती है।

​यात्रियों को अन्य विमानों से बंगलूरू भेजा गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि बंगलूरू की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जांच इंजीनियरों की टीम ने की। देर शाम तक विमान अमौसी एयरपोर्ट पर खड़ा रहा।

हवा में विमान से पक्षी टकराने की सूचना मिलते ही पैसेंजर घबरा गए। उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में अपनों को फोन मिलाने लगे। इसी दौरान विमान स्टाफ ने पैसेंजरों को ढांढस बंधाया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने की बात बताई। लैंडिंग के बाद यात्रियों की जान में जान आई।

फ्लाइट से पक्षी के टकराने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। इमरजेंसी हालात को समझते हुए अग्निशमन गाड़ियों को रनवे के पास लाकर खड़ा कर दिया गया। एम्बुलेंस तैयार कर दी गईं, हालांकि, पायलट ने विमान को सकुशल लैंड कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें