फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए मासूम बेटी समेत बहू की जलाकर हत्या, केस दर्ज

Mon, 17 Jul 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फैजाबाद में रौनाही थाना क्षेत्र के मंगलसी गांव में रविवार की भोर चार बजे दर्दनाक दृश्य देख हर कोई सिहर उठा। एक विवाहिता व उसकी तीन साल की मासूम बेटी कमरे में बेड पर जलीं पाई गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मायके से आए भाई ने दहेज के लिए बहन व उसकी मासूम बेटी की पहले पिटाई फिर जलाकर हत्या करने की तहरीर दी है। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि बहू ने बेटी के साथ आग लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर देवर व ननदों को गिरफ्तार कर लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रौनाही थाना क्षेत्र के मंगलसी गांव निवासी सोमनाथ के साथ वर्ष 2011 में इसी थाना क्षेत्र के लखौरी गांव निवासी ज्ञानमती (24) की शादी हुई थी।
विज्ञापन


पति सूरत में मेहनत मजदूरी करता है। उसकी एक तीन वर्ष की बेटी अंशिका थी। बताते हैं कि शनिवार की रात रोज की तरह मां-बेटी घर के कमरे में लकड़ी के बेड पर सोए थे, जबकि सास मुलका व सुसर सत्यनारायन बाहर सोए हुए थे।

सास का कहना है कि सुबह करीब चार बजे उसकी नींद टूटी तो लगा कि कुछ जल रहा है। कमरे में गई तो बहू जल रही थी। बहू ने केरोसिन डालकर खुद व अपनी बेटी को भी जलाया है। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बेड पर ‌‌म‌िली जली हुई लाश

डेमो - फोटो : demo pic
तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर एसओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे। बेड पर मां व उसकी मासूम बेटी की जली हुई लाश मिली। मौके पर सबसे पहले आने वाले ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घर में धुआं नहीं था।

बेड पर महिला व उसकी मासूम बेटी जली हुई हालत में मृत पड़ी थी। सूचना पर मृतका का भाई मंजीत कुमार मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को दी तहरीर में पति सोमनाथ, देवर अमरनाथ, ननद पुष्पा देवी व आशा देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट के बाद जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

उसका आरोप है कि ससुराल के लोग जमीन खरीदने के लिए कुछ साल से मोटी रकम मेरी बहन से लाने के लिए दबाव बनाए हुए थे। इसे लेकर पहले भी कई बार प्रताड़ित कर चुके थे।

मांग पूरी न होने पर हत्या कर जला दिया गया। क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें