फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब एआरटीओ भी दे सकता है 15 लाख रुपये तक की ईवी सब्सिडी, ये है आवेदन प्रक्रिया की डिटेल

Fri, 02 May 2025 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इलेक्ट्रिक वीकल खरीदने के लिए अब सब्सिडी का भुगतान एआरटीओ भी कर सकेंगे। लखनऊ में अब तक 2540 ई वाहनों की सब्सिडी का भुगतान हो चुका है और अब तक 3029 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : MG Motor India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वीकल (ईवी) खरीदने वालों की सब्सिडी भुगतान का अप्रूवल अब एआरटीओ भी कर सकेंगे। उनका मद बढ़ा दिया गया है। लखनऊ में अब तक 3029 आवेदन सब्सिडी के आए हैं, जिसमें 2540 का भुगतान किया जा चुका है। शेष में कुछ वाहन एग्रीगेटर या फर्म की हैं, जिन्हें सब्सिडी का भुगतान नहीं मिलना है। जबकि कुछ गाड़ियों के आवेदन में कमियां पाई गई हैं, लिहाजा डीलर पॉइंट पर वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सब्सिडी के लिए आवेदकों की समस्या को देखते हुए वाहन स्वामियों को आवेदन की सुविधा दी है। अब डीलर के साथ ही वाहन मालिक भी आवेदन कर सकते हैं। इस बाबत आवेदन पोर्टल https://upevsubsidy.in में बदलाव भी किया गया है। दरअसल, पुरानी व्यवस्था के तहत कई बार सब्सिडी संबंधी जानकारियों के लिए वाहन मालिकों को मुख्यालय आना पड़ता था, जिससे परेशानियां होती थीं और कम आवेदन आते थे।

ये भी पढ़े- UP Weather: सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी
विज्ञापन


खासतौर पर दोपहिया ईवी मालिक आवेदन करने से बचते थे। पांच हजार रुपये सब्सिडी के लिए कई चक्कर लगाने से बचते थे। इतना ही नहीं दोपहिया ईवी के डीलर भी हर जगह नहीं हैं। मसलन, ओला का ईवी टू-व्हीलर की डीलरशिप सिर्फ लखनऊ में है। जबकि वाहन प्रदेशभर में चल रहे हैं। इससे भी मुश्किलें आ रही थीं। अब एआरटीओ लेवल पर ही उनकी समस्याओं का हल होने से आवेदन बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़े- Lucknow: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर केस दर्ज कराने वाले कवि को मिली धमकी, हजरतगंज में दर्ज है मुकदमा
विज्ञापन


यह है आवेदन की प्रक्रिया
सब्सिडी के लिए पोर्टल upevsubsidy.in पर आवेदन करना होता है। वाहन स्वामी का आधार कार्ड, कैंसिल चेक, बैंक खाता नंबर, फोटो जरूरी है। व्यक्तिगत रूप से गाड़ी खरीदने वाले लोगों को सब्सिडी की छूट एक ही गाड़ी पर मिलेगी। आवेदन के दौरान गलत सूचना देने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

लखनऊ का फैक्ट फाइल
- 3029 आवेदन।
- 2540 आवेदकों को मिल चुकी है सब्सिडी
- 48 पेंडिंग।
- 334 डीलरों को वापस भेजे गए
- 108 एग्रीगेटर्स या फर्म के आवेदन

एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर ईवी की सब्सिडी जारी की जा रही है। आवेदकों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हो रही हैं। इसके लिए हेल्प डेस्क के साथ ही अफसर खुद मदद कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें