फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन, जाफर नकवी बनाए गए अध्यक्ष; पढ़ें पूरी कार्यकारिणी

Fri, 02 May 2025 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सुभासपा से अलग होकर जाफर नकवी ने राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन किया है। वह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। आगे पढ़ें और जानें कार्यकारिणी में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
विज्ञापन
जानकारी देते जाफर नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सुभासपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व संगठन मंत्री जाफर नकवी ने राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी का गठन किया है। जाफर नकवी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि, गोपाल राय संरक्षक हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी की बात करें तो इसमें जुबैर मलिक को प्रदेश प्रभारी, यासिर कलीम को प्रमुख महासचिव, मेहंदी रज़ा को उपाध्यक्ष और सफिया नकवी के मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अली नकवी एवं रिजवान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

मोहम्मद उस्मान को प्रभारी पश्चिम तो रईस खान को प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड की जिम्मेदारी मिली है। मोहित यादव को सूचना मंत्री एवं नदीम खान को प्रदेश सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जाफर नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने में सुभासपा सक्षम साबित नहीं हो रही है। ऐसे में तमाम पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। अब एक नई पार्टी का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें