फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'हवा' में सड़क बनाने वाले छह जेई के पांच इंक्रीमेंट रोके, 23 लाख रुपये की होगी रिकवरी

Mon, 06 Nov 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बस्ती में सड़कों के निर्माण में हुए घोटाले में छह अवर अभियंताओं पर गाज गिरी है। उनके पांच इंक्रीमेंट रोक दिए गए हैं और अब कभी भी उनका प्रमोशन नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती में 'हवा' में सड़क बनाने वाले छह अवर अभियंताओं (जेई) को बड़ा दंड दिया गया है। उनकी पांच वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोक दी गई हैं। जबकि, इनमें से प्रत्येक जेई से 1-9 लाख रुपये तक की रिकवरी भी होगी। वर्तमान में यह जेई बस्ती से बाहर अलग-अलग जिलों में तैनात हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी में वर्ष 2017-18 में बस्ती में 300 सड़कों के निर्माण में बड़ा घपला हुआ था, जिसका खुलासा अमर उजाला ने किया था। दरअसल मौके पर काम कराए बिना राशि खर्च दिखा दी गई थी। इनमें से कई सड़कें तो ऐसी थीं, जो शासन से स्वीकृत नहीं थीं। जांच हुई तो कुल 44 करोड़ रुपये का घपला निकला।

ये भी पढ़ें - बाप बना हैवान: पैर पकड़कर बेटा-बेटी मां की जान बख्शने के लिए करते रहे मिन्नतें, निर्दयी आदित्य का न पसीजा दिल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इतनी बेरहमी: पत्नी पर बर्बरता की हदें पार, 3 गहरे वार से फट गए फेफड़े; बच्चों को बिलखता देख पड़ोसी भी रो पड़े
विज्ञापन


जांच में वहां तैनात रहे तत्कालीन जेई जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राम चंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार राय, राज कुमार यादव, काजू प्रसाद और प्रवीण कुमार श्रीवास्तव दोषी मिले। इन्हें परिनिंदित करते हुए 5 वेतन वृद्धियां स्थायी रूप से रोक दी गई हैं। इससे भविष्य में उन्हें कभी भी कोई प्रमोशन नहीं मिल सकेगा। इतना ही नहीं नुकसान की भरपाई की वसूली भी इन अवर अभियंताओं से करने का आदेश दिया गया है।

यहां बता दें कि इस मामले में एक अधिशासी अभियंता और दो सहायक अभियंता पहले ही बर्खास्त किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी तक गलत ढंग से अपने खातों में भुगतान लेने वाले ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताते हैं कि उन्हें पीडब्ल्यूडी के ही कुछ अधिकारी बचा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें