आयकर विभाग के प्रवक्ता एवं डिप्टी कमिश्नर (जांच) जयनाथ वर्मा के मुताबिक कन्हैया लाल रस्तोगी एवं बेटे के घर से 8.08 करोड़ की नकदी एवं 87 किलो सोने के बिस्किट और दो किलो सोने के गहने बरामद हुए। यह सोने के बिस्किट हॉलमार्क से प्रमाणित थे जिसके सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी थी। जबकि संजय रस्तोगी के घर से 1.13 करोड़ रुपये एवं 11.64 किलो सोना बरामद हुआ।
इसमें से 8 करोड़ रुपये कन्हैया लाल रस्तोगी एवं 1.05 करोड़ रुपये संजय रस्तोगी के जब्त कर लिए गए। जबकि ‘रस्तोगी बंधु’ का सोना पूरा का पूरा जब्त कर लिया गया जिसकी कीमत करीब 31 करोड़ आंकी गई है।
कन्हैया लाल रस्तोगी--87 किलो सोने के बिस्किट, 0.2 किलो सोने के गहने, 8.00 करोड़ कैश संजय रस्तोगी--11.64 किलो सोना, 1.05 करोड़ कैश