फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: गोंडा की आयकर अफसर की सड़क दुर्घटना में मौत, साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा

Tue, 19 May 2020 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इकौना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रावस्ती में हुए एक सड़क हादसे में गोंडा के आयकर विभाग में अपर आयुक्त किरण मिश्रा की मंगलवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


वह अपने पति उपायुक्त स्वतः रोजगार आजीविका मिशन श्रावस्ती भरत कुमार मिश्रा  के साथ बोलेरो से अपने मूल निवास जिला अमेठी जा रही थीं कि अपराह्न करीब 11:30 बजे  इकौना थाना अंतर्गत मोहनीपुर पयाग पुर मार्ग स्थित मदारा प्राथमिक विद्यालय के पास एक साइकिल सवार को बचाने में बोलेरो वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गया।
विज्ञापन


हादसे में किरण मिश्रा की मौत हो गई जबकि भरत कुमार मिश्रा व उनके ड्राइवर महेश यादव को काफी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर इकौना थाने की पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर गई। जहां ड्राइवर की हालत नाजुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय सहित पुलिस विभाग के कई अफसर पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें