फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : आयकर विभाग बेनामी एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी की लखनऊ की दो संपत्तियां जल्द करेगा जब्त

Mon, 09 Oct 2023 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

माफिया मुख्तार अंसारी की दो बेशकीमती जमीनों को आयकर विभाग जल्द जब्त करने की तैयारी में है। राजधानी के डालीबाग स्थित मुख्तार की इन दोनों संपत्तियों को गाजीपुर पुलिस भी कुर्क कर चुकी है। जल्द आयकर विभाग भी इसे बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त करेगा।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी की दो बेशकीमती जमीनों को आयकर विभाग जल्द जब्त करने की तैयारी में है। राजधानी के डालीबाग स्थित मुख्तार की इन दोनों संपत्तियों को गाजीपुर पुलिस भी कुर्क कर चुकी है। जल्द आयकर विभाग भी इसे बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त करेगा।

विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग ने पिछले हफ्ते मुख्तार की डालीबाग में बेनामी संपत्ति को जब्त किया था, जो गाजीपुर निवासी तनवीर सहर के नाम से खरीदी गयी थी। यह संपत्ति पहले मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के नाम थी, जिसे बाद में मुख्तार ने अपने करीबी गणेश दत्त मिश्रा को बेचा। वहीं गणेश दत्त मिश्रा ने इसे तनवीर सहर को बेच दिया। इससे सटा हुआ करीब 231 मीटर का एक और भूखंड है, जो मुख्तार गिरोह के एजाज उर्फ एजाजुल हक की पत्नी फहमीदा अंसारी के नाम पर है। वहीं इसके ठीक सामने स्थित एक अन्य भूखंड को मुख्तार ने अपनी मां राबिया बेगम के नाम से खरीदा था। बाद में राबिया बेगम ने इसे मुख्तार के बेटों अब्बास और उमर अंसारी के नाम कर दिया था। यह भूखंड भी आयकर विभाग के निशाने पर है। दोनों भूखंड गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति पर कुर्क भी हो चुके हैं।

गेट लगाकर कब्जा किया रास्ता
मुख्तार ने अपने तीनों भूखंडों के रास्तों पर गेट लगाकर सड़क की सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। सरकारी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से इससे सटी मस्जिद का गलियारा भी सड़क पर बनवा दिया था, जो अभी बरकरार है। शत्रु संपत्ति की इस भूमि पर लखनऊ विकास प्राधिकरण गरीबों के लिए फ्लैट बनाने की योजना भी बना रहा है। एलडीए ने शत्रु संपत्ति पर बने मुख्तार के दो टॉवरनुमा इमारतों को ध्वस्त भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें