फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ ग्रुप के ठिकानों पर आयकर टीम का छापा, 65 लाख रुपये के नए नोट जब्त

Sat, 17 Dec 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नीलकंठ म‌िठाई की दुकान पर छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयकर विभाग  की टीम ने बृहस्पतिवार को रियल एस्टेट व मिठाई कारोबारी नीलकंठ ग्रुप व उनसे जुड़े कारोबारियों के आठ ठिकानों पर आयकर की टीम ने एक साथ छापामारी की।
विज्ञापन


आयकर अफसरों ने नीलकंठ ग्रुप के मुखिया के घर से 65 लाख रुपये के नोट बरामद होने पर जब्त करके प्रवर्तन निदेशालय को सूचना दी गई। इस छापामारी में 25 से 30 फीसदी कमीशन लेकर काले धन को सफेद करने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ।

इस छापामारी में नीलकंठ ग्रुप से कारोबारी रिश्ते रखने वाले सुपारी और रेडीमेड कारोबारी के घरों की जांच हुई। इस दौरान टीम को ऐशबाग के रामनगर में विरोध का सामना करना पड़ा।यहां कार्रवाई के विरोध में खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन


अफसरों और कारोबारियों के बीच जांच को लेकर नोकझोंक हुई। इसके चलते पांच घंटे तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। आयकर महानिदेशक (जांच) इकाई की आठ टीमों ने सुबह 8 बजे नीलकंठ ग्रुप के मुखिया वीरेंद्र गुप्ता के आवास, मिष्ठान शोरूम, कार्यालय, सुपारी और रियल एस्टेट कारोबारी देशराज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विक्की बहल के घरों पर छापा मारा। 

छापे की शुरुआत नीलकंठ ग्रुप के मुखिया के आवास से हुई। आयकर अफसर बताते कि वीरेंद्र गुप्ता के घर से 2000-2000 रुपये के 65 लाख के नोट बरामद हुए। नई करेंसी के बरामद होते ही प्रवर्तन निदेशालय को सूचना भेजकर कार्रवाई करने को कहा गया।
 

देर रात तक कमरा नहीं खुलवा सके अफसर

नीलकंठ म‌िठाई की दुकान पर छापा - फोटो : amar ujala
प्रवर्तन निदेशालय को सूचना जाते ही वीरेंद्र गुप्ता ने आयकर अफसरों को बताया कि ऐशबाग के चंदरनगर स्थित देशराज अग्रवाल की ओम बिल्डिंग में बड़े पैमाने पर नई करेंसी के नोट रखे हैं।

इस सूचना के बाद टीम ने वहां पर छापा मारा पर अफसर देर रात तक एक कमरा नहीं खुलवा पाए जिसमें नई करेंसी के नोट रखे होने की बात सामने आ रही थी। विभागीय सूत्र बताते कि वीरेंद्र गुप्ता और परिवार के अन्य लोगों के घर से पांच लॉकर, गहने एवं जमीन में निवेश के दस्तावेज जब्त किए गए।

राजेन्द्रनगर में यूपीआईएल उपकेंद्र के पास स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में भी टीम ने छापा मारा और दस्तावेज जब्त कर लिए। यहां से भी 11 करोड़ रुपये के बैंक लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए। 

आयकर विभाग की टीम जब देशराज अग्रवाल के घर पहुंची तो बहु रुचि ने कमरे का ताला खोलने का विरोध किया। कहा जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान ही बहू को दिल का दौरा पड़ा उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रामनगर में सुपारी कारोबारी की कोठी में आयकर अफसर की टीम व्यापारियों के प्रदर्शन से घिरी तो उनको पसीना आ  गया। काफी तादाद में आयकर अफसर मौके पर पहुंचे पर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने फोर्स मुहैया नहीं कराया।
 
विज्ञापन

‌‌ब‌िजली इंजीन‌ियर भी जांच के घेर में

आयकर व‌िभाग का छापा - फोटो : amar ujala
देशराज अग्रवाल के घर में आयकर अफसर एक कमरे का ताला रात 10 बजे तक नहीं खोल पाए। इस कमरे को खोलने का परिवार एवं समर्थक विरोध कर रहे थे। नीलकंठ ग्रुप के मुखिया वीरेंद्र गुप्ता की महंगी कार ऑडी अमीनाबाद के रेडीमेड कारोबारी विक्की बहल चला रहे हैं। 

वीरेंद्र गुप्ता के गोमतीनगर के घर में जांच करने पर उनकी करोड़ों रुपये की जमीन विक्की बहल के नाम खरीदे जाने का खुलासा होने पर उनके ऐशबाग राम लीला मैदान के समक्ष स्थित आवास पर छापामारी की गई।

आयकर अफसरों का कहना कि एक पूर्व डीजीपी के करीबी विक्की की पहल के चलते ही पुलिस फोर्स नहीं मिली।  काला धन सफेद करने के मामले में राजधानी के 10 बिजली इंजीनियर फंस गए हैं।

इनमें कई से विक्की बहल के करीबी रिश्ते हैं, जिसमें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का एक एक्सईएन शामिल जो कभी 200 रुपये की घूस लेने के मामले में सस्पेंड हो चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें