फिक्की फ्लो की ओर से होटल ताज में पढ़ेगा लखनऊ सेमिनार शाम 5 बजे।
शिविर
भारतीय डाक विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर गोसाईंगंज में आधार शिविर सुबह 10 बजे।
प्रदर्शन
कहलोन गार्डन सिटी फेज एक की आवासीय समिति की ओर से रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना के सेक्टर 12 में कॉलोनी के अंदर मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन सुबह 10 बजे।
सनातन रक्षा संगठन हजरतगंज स्थित श्रीराम टावर के पास से सांसद पप्पू यादव के विरोध में प्रदर्शन करेगा और प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालेगा सुबह 11 बजे।
हरियाली तीज
भारतीय जन सेवा समिति महिला मंडल की तरफ से राजाजीपुरम में पावर हाउस के सामने स्थित राज गार्डन बैंक्वेट हॉल में हरियाली तीज समारोह दोपहर 3 बजे।
सम्मान
नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए जनशक्ति सम्मान 2026 का आयोजन हजरतगंज स्थित होटल सेलेस्टियल मैनोर में शाम 5 बजे।
कार्यशाला
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से इंट्रोडक्शन ऑफ कंक्रीट मिक्स डिजाइन एंड एक्सेप्टेंस क्राइटेरिया ऑफ कंक्रीट विषय पर रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में कार्यशाला शाम 4:30 बजे।
खेल
राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में सुबह 10 बजे से।
जिला पिकलबाल चैंपियनशिप पिकल डोम, चिनहट में दोपहर दो बजे से।
ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम चार बजे से।