बच्चों को खेल-खेल में स्वच्छता का महत्व समझाया, बांटी स्टेशनरी सामग्री
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित मनीषा मंदिर में शुक्रवार को कॉपी कलम फाउंडेशन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बच्चों को खेल-खेल में स्वच्छता का महत्व समझाया गया। साथ ही स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन के संस्थापक स्नेहिल सिंह एवं सह-संस्थापक अर्पिता सिंह ने खेल-कूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सदस्य डॉ. विनय कुमार राय, डॉ. अमूल कुमार नीरज एवं डॉ. कमल कुमार, मनीषा मंदिर की संस्थापक डॉ. सरोजिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।