थियेटर फेस्टिवल
मदर सेवा संस्थान की ओर से तीन दिवसीय चबूतरा थियेटर फेस्टिवल का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 7 बजे।
रक्तदान शिविर
रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र व एसजीपीजीआई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर बाजारखाला स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में सुबह 10 बजे।
जनजागरण यात्रा
ऑल टीचर्स एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के लिए जनजागरण यात्रा काकोरी शहीद स्थल से दोपहर 12 बजे।
खेल
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया की ओर से पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट लखनऊ गोल्फ क्लब में सुबह आठ बजे से।
सम्मेलन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन हजरतगंज स्थित सहकारिता भवन में सुबह 11:30 बजे।