फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई इमरजेंसी में मरीज गोद में, स्ट्रेचर-व्हीलचेयर गायब

विज्ञापन
मरीज को गोद में लेकर जाता तीमारदार।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इमरजेंसी में मरीजों को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहे हैं। तीमारदार मरीजों को गोद में उठाकर ले जा रहे हैं। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे संस्थान की जमकर फजीहत हुई।
विज्ञापन

देवरिया निवासी अनिल हादसे में जख्मी हो गए। उनके कमर का हिस्सा बिल्कुल काम नहीं कर रहा। परिजन उन्हें पीजीआई की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, मगर उन्हें न व्हीलचेयर मिली न ही स्ट्रेचर। परिजन मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी में पहुंचे। यहां लंबी जद्दोजहद के बाद डॉक्टर ने मरीज को देखा। उसके बाद ओपीडी भेज दिया। ओपीडी में मरीज को ले जाने के लिए भी स्ट्रेचर या व्हीलचेयर तक मुहैया नहीं कराई गई। तीमारदार मरीज को गोद में लेकर करीब तीन सौ मीटर दूर ओपीडी में गया।

मरीज को गोद में लेकर जाता तीमारदार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें