आजमगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की सिकहौला शाखा के प्रबंधक अभिषेक राय को सीबीआई ने बुधवार देर रात 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह 92 हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड का लोन देने के एवज में 20 हजार रुपये घूस मांग रहा था।
उसे बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सीबीआई के मुताबिक नजीबाबाद निवासी मेवालाल राम ने शाखा प्रबंधक द्वारा घूस मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद राजधानी स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम आजमगढ़ भेजी गई, जिसने शाखा प्रबंधक को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।