जून या जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम से लेकर मुंशी पुलिया के बीच मेट्रो रेल योजना का निर्माण शुरू किया जाएगा। दस किमी के एलीवेटेड रूट के लिए 800 करोड़ रुपये का सिविल वर्क का टेंडर होगा।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मार्च-2019 तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने टेंडर डॉक्यूमेंट यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के पास भेजा है। हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद में निर्माण शुरू हो जाएगा।
केवल सिविल वर्क का ही टेंडर होगा बाकी जितने भी काम किए जाने हैं, उनके टेंडर पहले ही हो चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच आठ किलोमीटर के एलीवेटेड रूट के लिए एलएमआरसी तेजी से काम कर रहा है।