फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पिता की अनोखी शिकायत लेकर थाने पहुंची एक बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों में अक्सर लोग किसी न किसी अपराध की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। लेकिन बुधवार को एक अनोखी शिकायत लेकर 11 साल की बच्ची नौबस्ता थाने पहुंची। कक्षा सात में पढ़ रही मासूम शिवानी ने थाने में घुसते ही कहा कि वह पढ़ना चाहती है।
विज्ञापन


पिता जी नहीं पढ़ने देते हैं। वह शराब ही पीते हैं। बच्ची ने एक शिकायती पत्र भी लिखा जो उसने एसओ को दे दिया। एसओ राजेदव प्रजापति ने बच्ची के पिता पर कार्रवाई की बात कही है।

बौद्ध नगर निवासी शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दीपक शराब के लती हैं। उसके तीन भाई बहनों में से किसी को भी नहीं पढ़ाया। बड़े भाई शिवा (12) ने तो स्कूल का गेट तक नहीं देखा है। होटलों में काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पापा चाहते हैं घरों में करे चौका बर्तन

छोटे भाई राम (7)  की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है, सो उसके भी स्कूल जाने का सवाल नहीं उठता। किसी तरह मामा की मदद से वह घर के पास स्थित आरकेएडी स्कूल जा रही थी, तो अब पिता को उस पर ऐतराज है।

मां गायत्री को वो घर से निकाल चुके हैं। बकौल शिवानी पिता अब उस पर स्कूल जाने की बजाए दूसरों के घरों में चौका बर्तन कर पैसे कमाने को कहते हैं।

एसओ राजेदव प्रजापति का कहना है कि शिवानी पहले भी दो बार पढ़ाई को लेकर पिता के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे चुकी है। पिता पर 151 की कार्रवाई भी की जा चुकी है। शिवानी की मदद के लिए आरोपी पिता को फिर से थाने बुलाकर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें