फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ईदगाह के इमाम की अपील, जुमे की नमाज मस्जिद में नहीं अपने घरों में पढ़ें

Thu, 19 Mar 2020 02:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जुमे की नमाज को लेकर एडवायजरी जारी की है। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से कहा कि शुक्रवार की नमाज मस्जिदों में करने से परहेज करें। अगर घर पर ही इबादत करें तो बेहतर रहेगा।

विज्ञापन


फिरंगी महली ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुस्लिम भाइयों के लिए यह मशविरा जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मस्जिदों में कोई भी जलसा न करवाना ही उचित रहेगा।
 
बता दें कि लखनऊ में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के इलाज में लगा केजीएमयू का रेजीडेंट डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ गया है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


इसी टीम के दो और रेजीडेंट डॉक्टरों में कोरोना संक्रमित के लक्षण पाए गए हैं। इन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, इसी दौरान कोरोना ग्रसित मरीजों के इलाज में लगी पहली टीम को को हटा कर नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है। केजीएमयू में पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें