योगी सरकार के तीन साल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल।
- फोटो : amar ujala
यूपी में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर एक तरफ जहां सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार के दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है।
कांग्रेस ने योगी सरकार को अपराध, घोटालों, किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की और सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में अपराध बढ़ा है। किसान परेशान हैं और प्रदेश में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। ये दिखाता है कि भाजपा के विकास के दावे खोखले हैं।
इसके पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि यूपी की भाजपा सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। झूठ से भरे इस रिपोर्ट कार्ड में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए हैं लेकिन उन्नाव की भयावह घटना के बाद आज लखीमपुर की घटना ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।