फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू फैक्ट्री पकड़ी, आसपास के कई जिलों में थी आपूर्ति, कमीशन पर रखे थे एजेंट

विज्ञापन
सरोजनीनगर पुलिस ने पकड़ी अवैध तंबाकू फैक्टरी। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
सरोजनीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध तंबाकू फैक्टरी को पकड़ा। कोलकाता का युवक कई महीनों से मजनूं ब्रांड की तंबाकू बना रहा था। पुलिस ने मौके से एक कर्मचारी समेत भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर नदारगंज में मदरसा के पास अर्धनिर्मित प्लॉट में अवैध तंबाकू फैक्टरी में छापा मारा।
जहां से रायबरेली चवहोतर सेरनी निवासी मुकेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुकेश ने कुबूला कि फैक्टरी कोलकाता पार्क स्ट्रीट रोड निवासी मो. दानिश चला रहा था।
यहां मंजनू ब्रांड की तंबाकू का बनाई जा रही थी। तंबाकू का नशा बढ़ाने के लिए केमिकल इस्तेमाल करते थे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी मांग ज्यादा रहती थी। आसपास के जिलों में आपूर्ति के लिए कमीशन पर एजेंट रखे गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने तंबाकू बनाने वाली मशीन, एक पैकिंग मशीन, 137 बोरा अर्धनिर्मित तंबाकू, 61 बोरी मंजनू ब्रांड की तंबाकू, 10 बोरी खाली मंजनू ब्रांड के पैकेट, 28 तंबाकू नापने के यंत्र और तीन बोतल केमिकल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें