फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नीट की फर्जी काउंसलिंग, छापे की भनक लगते ही फरार

Mon, 05 Sep 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ के नाका में स्थित गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में यूपी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (यूपी नीट)में शामिल छात्र-छात्राओं की फर्जी काउंसलिंग पकड़ी गई है।
विज्ञापन

 
यह काउंसलिंग बरेली की यूपी अन-एडेड मेडिकल कॉलेजेज वेलफयेर एसोसिएशन करा रही थी। जिला प्रशासन की टीम के रविवार को कॉलेज में छापा मारती इससे पहले फर्जीवाड़ा करने वालों को इसकी भनक लग गई और वे फरार हो गए। बहरहाल मौके पर 25 छात्र-छात्राएं मिले जिनकी काउंसलिंग हो चुकी थी।

राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग को प्रतिबंधित कर रखा है इसके बावजूद यहां काउंसलिंग चल रही थी। एडीएम पश्चिम जयशंकर दुबे ने बताया कि फर्जी काउंसलिंग की सूचना पर छापा मारा गया तो काउंसलिंग करा रहे लोग भाग निकले। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

डेमो प‌िक
प्रिंसिपल कमला सिंह विष्ट ने बताया कि यूपी अन एडेड मेडिकल कॉलेजेज वेलफेयर एसोसिएशन ने ई-मेल कर कॉलेज को काउंसलिंग के लिए बुक कराया था। जब ई-मेल पर दिए गए फोन नंबरों पर बात करने की कोशिश की गई तो वे बंद मिले। 

एसपी पश्चिम सर्वेश मिश्र ने बताया कि छापेमारी के दौरान पता चला कि लखनऊ के साथ ही गाजियाबाद और बरेली में भी अन एडेड कॉलेजों की काउंसलिंग चल रही थी। पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें