फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीड़िता की फरियाद पर रुकवाया अवैध निर्माण

Sun, 28 Sep 2025 08:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगराम थाने में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनते पुलिस अ​धिकारी।
विज्ञापन
नगराम। थाना नगराम में आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व संबंधी कुल तीन मामलों में दो का निस्तारण किया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि असली गढ़ी गांव की गुड्डा ने गांव के ही संदीप कुमार पर उनकी बंजर जमीन पर निर्माण कर कब्जे का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची राजस्व टीम के साथ पुलिस ने अवैध निर्माण रुकवा दिया। वहीं कुशभिटा गांव में दबंगों ने रास्ते को बंद करवा दिया। बंद किए गए रास्ते को खुलवाने की मांग करते हुए बसंतलाल ने प्रार्थना पत्र दिया। मामले के निस्तारण के लिए पुलिस बल के साथ राजस्व टीम मौके पर भेजी गई। समेसी गांव की श्यामा देवी ने खेती की जमीन पर कब्जा दिलाने की फरियाद की। मामले में राजस्व निरीक्षक नजमुद्दीन को आदेश देकर कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें