इकबाल अंसारी व असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : amar ujala
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या दौरे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ओवैसी से सावधान रहें।
इकबाल ने कहा कि ओवैसी को उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहिए। वह हैदराबाद के हैं और अपना हैदराबाद देखें। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ खिलवाड़ नहीं करें।
वहीं, ओवैसी के दौरे को लेकर तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु आचार्य परमहंस ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम अयोध्या किया है पर अब भी कुछ लोग फैजाबाद नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी व अयोध्यावासियों का अपमान किया है। जिला प्रशासन से मांग की है कि ओवैसी ने फैजाबाद को अयोध्या नहीं किया तो ओवैसी के अयोध्या प्रवेश पर रोक लगे। अगर सुधार नहीं हुआ तो वह रैली नही होने देंगे। दरअसल, ओवैसी के अयोध्या आगमन पर जो पोस्टर लगाए गए हैं उनमें अयोध्या की जगह फैजाबाद नाम का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर परमहंस ने नाराजगी जताई है।