फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को जान से मारने की धमकी

Wed, 05 Dec 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी को एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है। लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद बिहार, पटना के नाम से भेजे गए पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में इकबाल अंसारी को मुकदमा वापस न लेने के बदले जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


पत्र में लिखा गया है कि अयोध्या में भगवान राम का ही मंदिर बनेगा। मुसलमानों को उस जगह से अपना दावा छोड़ देना चाहिए। इकबाल ने अपना दावा नहीं छोड़ा तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

यही नहीं जफरयार जिलानी का भी जिक्र पत्र में करते हुए उन्हें भी धमकी दी गई है। पत्र में न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है बल्कि कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी हैं। कुछ दिन पूर्व भी इकबाल अंसारी को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पत्र देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम उन्हें यह पत्र मिला है। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों को दे दी है। अंसारी ने कहा कि पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। मुझे कानून पर भरोसा है। रामजन्मभूमि थानाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। लगता है किसी ने शरारत की है। जल्द ही इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें