गोंडा- अयोध्या हाईवे पर रोडवेज की दो बसों की आमने- सामने हुई भिड़ंत में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पर इलाज कराकर घर भेजा गया।
घटना बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे की है । अयोध्या से गोंडा की तरफ तथा गोंडा से अयोध्या की तरफ जा रही रोडवेज की दोनों बसों में वजीरगंज और बलेसरगंज के बीच कोल्ड स्टोरेज के पास आमने-सामने भिडंत हो गई , जिससे दोनों बसों में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए।
बताया जाता है कि अयोध्या की तरफ से जा रही बस के ड्राइवर को झपकी आ गई थी और गोंडा की तरफ से आ रही बस की तरफ मुड़ कर आमने-सामने भिड़ गई।
घायलों में बाबूराम (45), सत्रोहन (36), घनश्याम (70) , सुमन सिंह(38), तनु(44), हनुमान (34), रामेश्वर (60), नंदलाल (50), मुकेश (40), विनोद (30) ,ऊधम सिंह (48) आदि शामिल है।