फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डार्क पैटर्न समझ लिया तो बच जाएंगे ठगी से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं तो डार्क पैटर्न समझना आपके लिए बहुत जरूरी है। डार्क पैटर्न भ्रामक डिजाइन तकनीकें हैं, जिनका उपयोग ऑनलाइन सेवाओं और व्यवसायों और उपयोगकर्ताओं को विकल्प चुनने में हेरफेर करने के लिए किया जाता है। ये जानकारी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के स्टेट भवन सेंटर रिवर बैंक कॉलोनी में साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सुरक्षा पर हुई संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने दी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम से निपटना बड़ी चुनौती है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सत्य प्रकाश, संयोजक मसर्रत नूर खान उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने कहा ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर अगर स्क्रीन शेयर का एनी डेस्क जैसा ऐप है, तो उस पर भूल से भी क्लिक न करें।
एआई के दौर में बढ़ी है चुनौती
एचडीएफसी बैंक के सहायक उपाध्यक्ष वासिफ रसूल ने बताया कि बैंक ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन एआई के दौर में चुनौती भी कम नहीं हैं। उन्होंने कहा सतर्कता जरूरी है। एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने कहा कि क्यूआर कोड केवल भुगतान करने के लिए स्कैन किया जाता है, भुगतान प्राप्त करने के लिए नहीं। इसके अलावा अज्ञात कॉल या मैसेज पर ओटीपी साझा न करें।
विज्ञापन

वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए तो हेल्पलाइन का लें सहारा
विशेषज्ञों ने सलाह दी कि यदि आप वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। अन्य अपराधों के लिए पुलिस स्टेशन या 112 पर रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें