फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को करें ट्रेस : डीएम

Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर को बाल भिक्षावृत्त से मुक्त कराने के उद्देश्य से गठित की गई टीमों की हकीकत डीएम ने सोमवार को देखी। डीएम विशाख जी ने पाॅलीटेक्निक और जीपीओ चौराहे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शहर के पांच मुख्य चौराहों पाॅलीटेक्निक, आईजीपी, अवध, जीपीओ व चारबाग पर नगर निगम, प्रोबेशन कार्यालय की संयुक्त टीम लगाकर सिग्नल्स पर भिक्षावृत्ति करने वालों की निगरानी कर रही है। भिक्षावृत्ति करने वालों की काउंसिलिंग कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं।

डीएम ने पाॅलीटेक्निक व जीपीओ चौराहे पर टीम के साथ संवाद कर कहा, स्थानीय थाने से समन्वय कर भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को ट्रेस करने में सहयोग लिया जाए। साथ ही उनके परिवारों की काउंसलिंग कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें