फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सत्ता में वापस लौटे तो होली-दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देंगे

Sat, 19 Feb 2022 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोंडा में चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित है। प्रदेश विकास के रास्ते पर चल रहा है।
विज्ञापन
गोंडा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने करनैलगंज में जनता से वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आती है तो गरीबों को होली व दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा। दुनिया में भारत की बात को अब पूरी गंभीरता से सुना जाता है। पहले ऐसा नहीं था। कांग्रेस के लोग देश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि गलवान घाटी में 38-50 भारत के सिपाही चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गए जबकि चीन के सिर्फ तीन से चार सैनिक ही मारे गए हैं। मैंने रक्षामंत्री होने के बावजूद इस पर जवाब नहीं दिया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोगों को जो कहना है कहने दीजिए।

रक्षामंत्री ने कहा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी सरकार के दौरान चीन और पाकिस्तान करीब आए हैं। लगता है कि उन्होंने भारत का आधुनिक इतिहास नहीं पढ़ा है। जब पाकिस्तान ने सियाचिन घाटी चीन को सौंपी थी तो देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। पाक अधिकृत कश्मीर में जब काराकोरम हाइवे बनाया जा रहा था तो उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। वहीं, जब चीन पाक आर्थिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा था तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें