फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो खुद चंदा जुटाकर बनवा रहे सड़क

विज्ञापन
मोहल्ले में लगा बैनर एवं चंदा जुटाकर बनाई जा रही सड़क। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पार्षद, विधायक और मंत्री से फरियाद के बाद भी 50 मीटर सड़क नहीं बन सकी। ऐसे में अब इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड की कल्याणी विहार कॉलोनी के लोग खुद चंदा लगाकर इसे बनवा रहे हैं। खुला नाला भी आपसी सहयोग से ढकवाया है। कॉलोनी वालों ने यह बैनर भी लगा दिया है कि आने वाले चुनाव में जनप्रतिनिधि वोट मांगकर शर्मिंदा न करें।




स्थानीय निवासी एसपी मिश्रा बताते हैं कि कॉलोनी की करीब 50 मीटर सड़क दस वर्ष में भी नहीं बन सकी है। इसके लिए पुराने पार्षद, विधायक, मंत्री और नगर निगम से कई बार मांग की गई। मौजूदा पार्षद रंजना अवस्थी की बात करें तो उनका फोन ही नहीं लगता है। ऐसे में कॉलोनी वालों ने चंदा जुटाकर 1.25 लाख रुपये जमा किए और अब उससे आरसीसी सड़क बनवाने के साथ नाला भी ढकवाया है।
विज्ञापन






एसपी मिश्रा ने कहा कि पैसा कम पड़ेगा तो और जुटा लेंगे, लेकिन तय कर लिया है कि अब किसी नेता को वोट नहीं देंगे। आरोप लगाया कि नगर निगम भी वार्ड के अंदर विकास का दोहरा मानक अपना रहा है। जिन जगहों पर सड़क बन चुकी है, उन पर कैट आई और थर्मोप्लास्ट लगाने के टेंडर हो रहे हैं। उधर, कच्चे रास्तों पर काम नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंदे से बनाई जा रही सड़क पर किसी भी भारी कॉमर्शियल वाहन को गुजरने नहीं दिया जाएगा।








ये लोग मिलकर बनवा रहे सड़क



एसपी मिश्रा, राजनीश कुमार शर्मा, डीके शुक्ला, मनीष कुमार राय, सतीश पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, मृदुला सिंह, शिवकुमारी मिश्रा, सुभाष राम, हंस कुमार सिंह, मंगलेश वर्मा, मोहम्मद सैफी, राजकुमार, गोविंद व महेश।
विज्ञापन

मोहल्ले में लगा बैनर एवं चंदा जुटाकर बनाई जा रही सड़क। 

मोहल्ले में लगा बैनर एवं चंदा जुटाकर बनाई जा रही सड़क। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें