फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा का अधिकारी लद्दाख में हुई मार्ग दुर्घटना में लापता, खाई में गिरी गाड़ी

Wed, 24 Jun 2020 04:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा पास कर रक्षा मंत्रालय में तैनात बलरामपुर जिले का अधिकारी गत सोमवार को लद्दाख क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में लापता हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कौवापुर निवासी रमजान अली ने बताया कि उनका बेटा शुभान अली गत वर्ष लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा पास कर करीब चार माह पूर्व रक्षा मंत्रालय में अधिकारी के पद पर तैनात हुआ था।

रोज शाम शुभान की पिता रमजान अली से बात होती थी। सोमवार को फोन नहीं आया तो रमजान परेशान हो उठे। शुभान का फोन बंद आ रहा था। रमजान ने दिल्ली में रह रहे बड़े बेटे शाबान अली को फोन कर शुभान का फोन बंद होने की जानकारी दी। शाबान ने छोटे भाई के अफसरों से बात कर बताया कि शुभान सोमवार को पहाड़ों पर किसी क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी गहरी झील में गिर गई है।
विज्ञापन


गाड़ी तो मिल गई है लेकिन अभी तक शुभान का पता नहीं चल सका है। सर्च आपरेशन जारी है। इस संबंध में जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें