शासन ने मंगलवार को 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। गैर परंपरागत ऊर्जा विकास एजेंसी (नेडा) के सचिव और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (अनुगम), लखनऊ का प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया गया है।
लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) खेमपाल सिंह को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (प्रशासन), सहकारिता के पद पर नई तैनाती दी गई है।इसी तरह चंदौली के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को यूपीसीडा कानपुर नगर का एसीईओ बनाया गया है।