फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों मिली नई नियुक्ति, 18 आईएएस भी ट्रेनिंग के लिए तैनात

Sat, 02 May 2020 08:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस अधिकारियों का तबादला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 बैच के दो प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए नए जिलों में तैनाती दी है। सहायक मजिस्ट्रेट व सहायक कलेक्टर शाहजहांपुर में तैनात सौरभ गंगवार को आगरा और अयोध्या में इसी पद पर तैनात जयेंद्र कुमार को कानपुर नगर में नई तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


2019 बैच के 18 आईएएस भी ट्रेनिंग के लिए जिलों में तैनात 
वहीं प्रदेश सरकार ने 2019 बैच के 18 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए जिलों में तैनाती दे दी है। इन्हें अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जिलों में सहायक मजिस्ट्रेट व सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।  

विशेष सचिव नियुक्ति संजय कुमार सिंह ने दिव्यांशु पटेल को बाराबंकी, जुनैद अहमद को बरेली, गुंजन द्विवेदी को बुलंदशहर, दीक्षा जैन को मथुरा, अनुराज जैन को गोरखपुर, हिमांशु नागपाल को सहारनपुर, सौम्या गुरुरानी को मेरठ, अंकुर कौशिक को आगरा, अमृतपाल कौर को मुजफ्फरनगर, लक्ष्मी एन. को हरदोई, सूरज पटेल को बहराइच, मनीष मीना को वाराणसी, पूजा यादव को कानपुर नगर, अमित काले को आगरा, प्रशांत नागर को अयोध्या, सुमित यादव को देवरिया, प्रणता ऐश्वर्या को लखनऊ और सान्या छाबरा को बुलंदशहर में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


19 नव चयनित युवाओं को डिप्टी कलेक्टर के पद पर मिली तैनाती
प्रदेश के नव चयनित 19 युवाओं को डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्त करते हुए जिलों में प्रशिक्षण के लिए तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग की 2017 की परीक्षा से चयनित ये युवा दो वर्ष की परिवीक्षा पर रहेंगे। 

अमित शुक्ला को मिर्जापुर, अनुपम मिश्रा को सीतापुर, मीनाक्षी पांडे को वाराणसी, शत्रुघ्न पाठक को गोंडा, निधि डोडवाल रामपुर, बुशरा बानो फिरोजाबाद, गोविंद मौर्य लखनऊ, अनुराग प्रसाद जौनपुर, दिव्या ओझा रायबरेली, अनुपम कुमार मिश्रा बस्ती, अंकित शुक्ला उन्नाव, बरखा सिंह शाहजहांपुर, महिपाल सिंह बदायूं, योगेश कुमार गौड़ पीलीभीत, दीपक कुमार पाल कानपुर नगर, रेनू लखीमपुर खीरी, जगमोहन गुप्ता मुरादाबाद, अभिनव कनौजिया बिजनौर व कंचन को प्रयागराज में उपजिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें