फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रमाकांत पांडेय बने चीनी मिल संघ के एमडी, डॉ कल्पना सिंह को स्वास्थ्य महानिदेशक का चार्ज

Sat, 31 Jul 2021 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने विशेष सचिव आबकारी रमाकांत पांडेय को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रबंध निदेशक बनाया है। वहीं, निदेशक महिला उपचार एवं नर्सिंग डॉ कल्पना सिंह को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने शनिवार सुबह एक आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया है। विशेष सचिव आबकारी रमाकांत पांडेय को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। संघ के मौजूदा प्रबंध निदेशक विमल दुबे की तैनाती केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हो गई है। उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, निदेशक महिला उपचार एवं नर्सिंग डॉ कल्पना सिंह को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का चार्ज सौंपा गया है। अब तक महानिदेशक रहे डॉ डीएस नेगी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। डॉक्टर कल्पना सिंह के पास महानिदेशक प्रशिक्षण का भी चार्ज रहेगा। यह पद भी लंबे समय से खाली चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें