फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चाओं में आए आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह: दिया इस्तीफा, अटकलें शुरू, राजनीति में जाएंगे या फिल्मों में

Wed, 04 Oct 2023 11:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभिषेक के इस्तीफे के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि अभिषेक राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जौनपुर से मजबूत प्रत्याशी की तलाश भी है।
विज्ञापन
इसी तस्वीर से चर्चाओं में आए थे अभिषेक सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अब आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह क्या करेंगे इस पर सभी की नजर टिक गई है। चर्चा है कि अभिषेक सिंह लोकसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतर सकते हैं। अभिषेक भाजपा के टिकट पर जौनपुर से किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं अटकलें लगाई जा रही है कि मॉडलिंग के शौकीन अभिषेक सिंह फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीते फरवरी महीने से निलंबित चल रहे अभिषेक सिंह राजस्व परिषद से संबद्ध थे। उनकी पत्नी दुर्गाशक्ति नागपाल वर्तमान में बांदा की जिलाधिकारी हैं। लंबे समय से बिना पद के रह रहे अभिषेक ने मंगलवार को आईएएस से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने गत दिनों जौनपुर में गणेशोत्सव का आयोजन भी किया था, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल हुए थे। इन कार्यक्रम में फिल्म की दुनिया से जुड़े लोग भी शामिल हुए थे। 

अब अभिषेक के इस्तीफे के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि अभिषेक राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जौनपुर से मजबूत प्रत्याशी की तलाश भी है। अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह भी सेवानिवृत्त आईपीएस हैं, उनका भी जौनपुर में वर्चस्व है। वहीं अभिषेक के करीबी कुछ लोगों का कहना है कि वह एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, यदि राजनीति में उतरने का दांव नहीं चला तो वह फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं। वह म्यूजिक एलबम के एक गाने में नजर भी आए थे। 
विज्ञापन


ठाकुर और यादव बिरादरी के लिए मुफीद है जौनपुर
जौनपुर संसदीय क्षेत्र ठाकुर और यादव बिरादरी के लिए मुफीद है। अब तक वहां से अधिकांश सांसद इन्हीं दो समाज से रहे हैं। भाजपा से राजकेसर सिंह, स्वामी चिन्मयानंद और कृष्ण प्रताप सिंह भी जौनपुर से सांसद रहे हैं। 2019 में भाजपा इस सीट पर चुनाव हार गई थी, वर्तमान में बसपा के श्याम सिंह यादव सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें